मध्य प्रदेशसिंगरौली

ई-रिक्शा एजेंसी में दो लाख से ज्यादा का फर्जीवाड़ा, मैनेजर गिरफ्तार

ग्राहकों से ज्यादा रकम वसूलकर बिलों में करता था हेराफेरी

सिंगरौली-अनंत ऑटोमोबाइल्स (ई-रिक्शा), कचनी में बड़े आर्थिक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एजेंसी के कर्मचारी और मैनेजर द्वारा ग्राहकों से अतिरिक्त राशि वसूलकर बिल बुक में हेराफेरी कर ₹2 लाख 40 हजार रुपये का गबन किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी संचालक दिव्यांशु उपाध्याय, पिता अनिल उपाध्याय, निवासी रीवा द्वारा कोतवाली थाना बैढ़न में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि एजेंसी में कार्यरत मैनेजर राजकुमार शाह, पिता श्यामलाल शाह, निवासी खुटार, ई-रिक्शा बिक्री के दौरान ग्राहकों से वास्तविक कीमत से अधिक रकम वसूल करता था।

आरोपी ग्राहकों को दी जाने वाली असली रसीद में अधिक रकम दर्ज करता था, जबकि बिल बुक की कार्बन कॉपी और एजेंसी रिकॉर्ड में कम राशि दर्शाई जाती थी। पुलिस जांच में दोनों रसीदों के बीच स्पष्ट अंतर पाया गया, जिससे गबन का खुलासा हुआ।कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 465 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button