राजमिलान कॉलेज की ‘कॉलेज चलो मुहिम, गड़हरा स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक
ई-प्रवेश 2026-27 को लेकर छात्रों को दी गई उच्च शिक्षा की पूरी जानकारी

सिंगरौली- मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ई-प्रवेश प्रक्रिया को लेकर 5 दिसंबर से 5 जनवरी तक ‘कॉलेज चलो अभियानÓ चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय रजमिलान की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़हरा पहुंचकर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर कॉलेज की ओर से डॉ. राजबहादुर जायसवाल एवं डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को रजमिलान कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रवृत्ति, एनएसएस, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, समृद्ध लाइब्रेरी, खेलकूद, स्टेडियम सहित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
टीम ने छात्रों को कॉलेज विजिट के लिए भी आमंत्रित किया और बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होते ही सबसे पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, उसके बाद अपनी पसंद के अनुसार कॉलेज का चयन किया जा सकेगा। साथ ही विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की भी जानकारी दी गई।













