सिंगरौली भाजपा युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज

सिंगरौली। भाजपा युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार इस बार पद ब्राह्मण कोटे में जाने की संभावना प्रबल है। पिछली बार राजपूत समाज को प्रतिनिधित्व देने के बावजूद पार्टी को अपेक्षित लाभ नहीं मिला, खासकर नगर निगम चुनाव में हार के बाद संगठन की रणनीति पर सवाल उठे।
जानकारों का कहना है कि ब्राह्मण वोट बैंक जिले की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में असंतोष भी बढ़ा है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व इस नाराजगी को दूर करने और जातीय संतुलन बनाने के लिए ब्राह्मण नेतृत्व देने पर विचार कर रहा है।विश्लेषकों के मुताबिक, केवल कोटा बदलने से पार्टी की साख लौटेगी, यह संभव नहीं। युवा मोर्चा को ऐसे सक्रिय और जमीनी नेता की आवश्यकता है, जो सड़क और सोशल मीडिया पर पार्टी की आक्रामक आवाज बन सके और आगामी चुनाव में भाजपा की पकड़ मजबूत करे।













