मध्य प्रदेशसिंगरौली

कांजी गांव में दबंगो पर चार लाख लूटने और बच्चों के साथ मारपीट का आरोप

पुलिस ने बताया जमीनी विवाद का मामला, जुटी जांच में

सिंगरौली- जिले के कांजी गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। राम प्रताप शाह के अनुसार, उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन 4 लाख 40 हजार रुपए में बेची थी। घर में रखे चार लाख रुपए को लेकर रविवार दोपहर को उनके तीन बच्चे अकेले थे, तभी नंदलाल शाह और अजय शाह उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने बच्चों के पास रखे पैसे जबरन ले लिए और विरोध करने पर बच्चों के साथ मारपीट की।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से तीनों घायल बच्चों को खुटार अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा है। प्रारंभिक जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मारपीट की घटना सत्यापित हुई है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button