मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी विधानसभा के ग्राम दार में कंबल वितरण कार्यक्रम, राज्यमंत्री राधा सिंह ने जरूरतमंदों से किया संवाद

सिंगरौली-मध्य प्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने चितरंगी विधानसभा के ग्राम दार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उनके साथ संवाद भी किया।

कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, एनसीएल के जीएम (सीएसआर) श्री राजीव रंजन, पार्टी के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
राधा सिंह ने कहा कि सर्दियों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है। इस तरह के कार्यक्रमों से केवल सामग्री वितरण ही नहीं, बल्कि समुदाय के साथ संवाद और समस्याओं को समझने का अवसर भी मिलता है।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा और मदद के संदेश को मजबूत करते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button