मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम भारती सिंगरौली जिला आचार्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

सिंगरौली-ग्राम भारती सिंगरौली द्वारा आयोजित आचार्य सम्मेलन और सम्मान समारोह सरस्वती शिशु मंदिर, जयंत में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह सम्मेलन ग्राम भारती के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और आचार्यों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता का विकास और शिक्षण कार्य में सुधार था।

कार्यक्रम में विन्ध्यनगर के प्राचार्य एवं ऊर्जाचल के विभाग समन्वयक ने अपने सारगर्भित संगठनात्मक उद्बोधन से सभी को प्रेरित किया। सप्त शक्ति संगम की जिले की संयोजिका नीलम मिश्रा दीदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवराम जी समदडिया (क्षेत्र प्रचारक, प्रमुख मध्य क्षेत्र) ने पंच परिवर्तन पर अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगेन्द्र बहादुर सिंह जी (नगर संघचालक, वैढन) ने की। विशिष्ट अतिथियों में गोविन्द प्रसाद तिवारी (उपाध्यक्ष, केशव शिक्षा समिति, जबलपुर), राजनारायण गुप्ता (अध्यक्ष, ग्राम भारती, सिंगरौली), यदुवीर यादव (जिला पालक अधिकारी), और रविशंकर शुक्ला (प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप पाण्डेय (प्रधानाचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर परसौना) ने किया। कार्यक्रम के समापन पर कमलेश्वर तिवारी (जिला समन्वयक, ग्राम भारती सिंगरौली) ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में रामेश्वर तिवारी (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर, जयंत) एवं अन्य आचार्य बंधुओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Author

Related Articles

Back to top button