मध्य प्रदेशसिंगरौली
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड 34 उप निर्वाचन का मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न
मतगणना 3 जनवरी को

सिंगरौली – निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 के रिक्त वार्ड पार्षद पद के उप निर्वाचन का मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया है।
मतदान केंद्रों पर कतारों में धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे मतदाताओं ने लोकतंत्र में लोगों की गहरी आस्था को उजागर किया। मतदाताओं ने उत्साह पूर्ण माहौल में अपनी बारी आने पर मतदान किया।

निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान निर्धारित समयावधि में प्रारंभ हुआ। मतदाताओं ने बिना किसी भय प्रलोभन के निर्भय होकर मतदान किया। मतदान हेतु सभी मतदान केंद्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के प्रबन्ध किया गए थे। मतगणना 3 जनवरी 2026 को पॉली टेक्नीक कालेज पचौर में सम्पन्न होगी।













