ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

6वीं राष्ट्रीय मार्शल आर्टस गेम्स में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जीता 5 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक

 

सिंगरौली- 6वीं राष्ट्रीय मार्शल आर्टस गेम्स 2025 जो मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित की गई थी। उपरोक्त प्रतियोगिता के वुशु स्पर्धा में सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवं 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।

विजेता खिलाड़ियों में चारवी पाल – स्वर्ण पदक, सिग्नम नित्या श्री – स्वर्ण पदक,प्रियांशु सिंह – स्वर्ण पदक, आदित्या सिंह – स्वर्ण पदक, श्रेयशी शर्मा – स्वर्ण पदक वही अद्विक मौर्या – रजत पदक, सृजन पांडेय – रजत पदक,अनब साहू – रजत पदक, अविका शर्मा – रजत पदक, शौर्य पिपलिया – रजक पदक, अदिति दुबे – रजक पदक, इशांत पटेल – कांस्य पदक,सृष्टि कुमारी – कांस्य पदक रही।

उपरोक्त टीम के कोच अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी खुशबू साकेत रही। जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। उपरोक्त ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमित राज, शक्ति मौर्य, रजनीश द्विवेदी, गोपालजी श्रीवास्तव, श्रीमती नम्रता सिंह, एस.के. दुबे, श्रीमती शिखा दुबे, एनटीपीसी वीवा क्लब के महासचिव हिमांशु कैथवास, सह-सचिव आनंद कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव,अजीत कुमार, अजय कुमार गौतम आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उपरोक्त खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

Author

Related Articles

Back to top button