मध्य प्रदेशसिंगरौली

13 दिसम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किये गये प्रचार रथ

सिंगरौली- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर को इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय वैढन एवं सिविल न्यायालय देवसर तथा सरई में किया जावेगा।

नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणां के निराकरण हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में श्रीमती कंचन गुप्ता, द्वितीय जिला एवं अति0 सत्र न्यायाधीश द्वारा जिला न्यायालय परिसर से नेशनल लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार रथों के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रां में जन सामान्य को नेशनल लोक अदालत की जानकारी दी जावेगी।

 

नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, सिविल, मोटर दुर्घटना क्लेम प्रकरण, पारिवारिक, वैवाहिक, चेक बाउन्स, विद्युत अधिनियम एवं अन्य समस्त प्रकार के राजीनामा प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में बैंक, नगरीय निकाय, विद्युत विभाग के प्रिलिटिगेशन प्रकरणां का निराकरण किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में बैंक, नगरीय निकाय एवं विद्युत विभाग द्वारा प्रिलिटिगेशन प्रकरणां के निराकरण में छूट के प्रावधान किये गये हैं। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लम्बित प्रकरणों के निराकरण हो जाने पर सम्पूर्ण कोर्ट फीस वापसी का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, समस्त लीगल एड डिफेंस काउन्सेल्स तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व न्यायालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button