बड़ी खबर

जुबिन गर्ग की मौत के राज जल्द खुलेंगे , एक गायक और एक संगीतकार गिरफ्तार

पोल खोल पोस्ट / दुनिया में मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत का राज जल्द खुल सकता है। असम पुलिस इस मामले में संदिग्धों से न केवल पूछताछ कर रही है बल्कि गिरफ्तारियों से भी पीछे नहीं हट रही है।

बीते रोज इसी मामले में एक संगीतकार और एक गायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संगीतकार शक्हरज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महांता को गिरफ्तारी से जांच को गति मिलेगी और आरोपियों को तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

बता दें कि 52 वर्षीय ज़ुबिन गर्ग 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने पहुंचे थे। यॉट पार्टी के दौरान वे तैरने गए और बाद में उन्हें पानी में बेहोश हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

दोनों सिंगापुर में उस यॉट पार्टी में मौजूद थे जहां 19 सितंबर को गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ सबूत हाथ लगे, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के वीडियो फुटेज में गोस्वामी ज़ुबिन के बेहद पास तैरते दिखाई दिए,

जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। इससे पहले ज़ुबिन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और नॉर्थईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महांता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने अब उन पर हत्या (धारा 103, भारतीय दंड संहिता) का आरोप भी जोड़ दिया है। दोनों को गुवाहाटी लाकर कोर्ट ने 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जांच जारी है और हत्या की धारा जोड़ने का निर्णय सबूतों के आधार पर लिया गया।

बता दें कि ज़ुबिन गर्ग का पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में हुआ था। वहां की रिपोर्ट जल्द ही परिवार को सौंपी जाएगी। वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की विसरा रिपोर्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक लैब से आने के बाद ही सार्वजनिक होगी।नौ सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस मामले की पड़ताल कर रही है।

गुप्ता ने बताया कि टीम जल्द ही सिंगापुर जाएगी और इसके लिए भारत सरकार ने औपचारिक अनुरोध भेजा है। इसी बीच, पुलिस ने श्यामकानु महांता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति के मामले में भी जांच शुरू की है। उनके घर पर छापेमारी में कई पैन कार्ड, 30 से अधिक स्टांप सील और संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद किए गए।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button