नर्मदा नदी में डूबे दो सगे भाई, दोनाें की हुयी मौत”

भोपाल-मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बाबरी घाट पर 3 जनवरी शनिवार की देर शाम नर्मदा नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई हरदा जिले के करताना लौट रहे थे और नाव का इंतजार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
मृतक शुभम (15) और विकास (16) अपने बड़े पिताजी भीम सिंह यदुवंशी के साथ बाबरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। जब नाव की देरी हुई, तो शुभम नहाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए विकास भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन गहरे पानी के कारण दोनों डूब गए।
ग्रामीणों ने विकास को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शुभम का शव भी पानी में उतराता हुआ पाया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। दोनों भाइयों के पिता मजदूरी करते हैं और यह दुखद घटना उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।













