“त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा गाडिय़ां जलकर खाक”

नई दिल्ली-तमिलनाडु के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार 4 जनवरी की सुबह प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने दोपहिया पार्किंग एरिया में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 200 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर जलकर खाक हो गए, जिससे यात्रियों और आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई।
आग करीब 6:45 बजे देखी गई और तेज़ी से फैल गई, जिसके कारण खड़ी गाड़ियों में मौजूद पेट्रोल ने आग की तीव्रता को बढ़ा दिया। फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि आग बुझ गई, लेकिन कुछ समय तक इलाके में घना धुआं छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को परेशानी हुई। कई गाडिय़ां पूरी तरह जल गईं, जबकि कुछ को आंशिक नुकसान हुआ। घटना के बाद गाड़ी मालिकों में हड़कंप मच गया, जो अपनी जलती हुई गाडिय़ां देख कर हैरान रह गए।
अधिकारियों ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट, फ्यूल लीक या अन्य किसी कारण से लगी थी।













