3 मांह से डेरा डाले है भालू दहशत में ग्रामीण…

3 मांह से डेरा डाले है भालू दहशत में ग्रामीण…
संजय सिंह मझौली सीधी
जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम धनौली के डेंगरही पहाड़ी में तीन मांह से एक भालू डेरा डाले हुए हैं जो रोजाना रात में बस्ती में पहुंच जाता है जिस कारण दहशत के साए में ग्रामीण जीवन बिता रहे हैं।
प्रभावित ग्रामीणों के मुताबिक जब से भालू गाँव में पहुंचा है तब से रात के समय बाहर निकलने में भयभीत रहते हैं लेकिन बिना बाहर निकले गुजारा भी नहीं है क्योंकि मवेशियों की देखरेख, फसल की रखवाली के लिए एवं नित्य क्रिया के लिए बाहर निकलना ही पड़ता है।ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित भी किया है लेकिन अभी तक न तो भालू को रेस्क्यू कर जंगल में भेजवाया गया और ना ही ग्रामीणों की समस्या दूर हुई।

इनका कहना
हम लोग 3 महीना से दहशत के साए में जीवन बिता रहे हैं क्योंकि हमारे मोहल्ला के बगल में डेंगरही पहाड़ी है जिसमें भालू डेरा डाले हुए है।वन विभाग को सूचित भी किया है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला,प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द भालू को रेस्क्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़ा जाए।
संतोष साकेत प्रभावित ग्रामीण
आपके द्वारा जानकारी दी गई है तो संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से बात करूंगा क्योंकि रेस्क्यू का संसाधन उनके पास है।साथ ही ग्रामीणों की समस्या को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाऊंगा ताकि समाधान हो सके।
अजय प्रजापति सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मझौली













