ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवानगर में नशे के कारोबार का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

सिंगरौली- नवानगर थाना क्षेत्र के नंदगांव निवासी रविचन्द्र यादव ने 04 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने संदीप शाह और संजय शाह उर्फ शालू (पिता: संतोष शाह) पर स्मैक, तड़का और हेरोइन का कारोबार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ एक वीडियो भी थाने में प्रस्तुत किया है, जिसमें वह उनके अवैध कारोबार की पुष्टि करते नजर आ रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि उक्त दोनों भाई और उनके माता-पिता लगातार उनके घर पहुंचकर गाली-गलौच करते हैं, जिससे उनकी परेशानियों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविचन्द्र यादव ने कहा, बार-बार होने वाली गाली-गलौच से तंग आकर मैंने इस बारे में शिकायत की है।

रविचन्द्र यादव ने नवानगर थाना में शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से इलाके में नशे की समस्या बढ़ रही है और उनके परिवार को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button