अंततः चौथी बार मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी अंतिम चरण में जानिए कब आएंगे CM…..

अंततः चौथी बार मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी अंतिम चरण में जानिए कब आएंगे CM…..
सीधी सिहावल। जिले के बहरी बाईपास में तीन बार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारी कर ली गई थी.. एक बार सड़क हादसा एवं दो बार अन्य कारण से आगमन टल गया था… लेकिन अब सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री का आगमन सुनिश्चित हो गया है।

तैयारी अपने अंतिम चरण में है जायजा लेने के लिए सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी, अपर कलेक्टर बी.पी. पांडेय, सिहावल एसडीएम प्रिया पाठक सहित तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस अमले के साथ राजनैतिक लोगों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बहरी एवं अमिलिया को नगर परिषद एवं बहरी अस्पताल के बेड की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य कई विकास की सौगातें दे सकते हैं।
अब सबकी निगाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के सीधी जिले के विधानसभा सिहावल आगमन पर आंख लगाए बैठे हैं।













