मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैढ़न में थाई स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली

सिंगरौली सिंगरौली जिले के बैढ़न शहर में महिला थाना पुलिस ने आज एक थाई स्पा सेंटर पर छापा मारा। विंध्य नगर और बैढ़न थानों की पुलिस टीम ने मिलकर यह अचानक कार्रवाई की, जिससे सेंटर में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस को सेंटर में अनैतिक गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने अन्य थानों के साथ मिलकर छापेमारी की।

 

इस दौरान पुलिस ने सेंटर के कमरे और रजिस्टरों की जांच की, लेकिन जांच में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री या अनैतिक गतिविधि का पता नहीं चला। मसाज कराने आए कुछ ग्राहक पुलिस की मौजूदगी को देखकर सेवा लिए बिना ही वहां से चले गए।पुलिस ने बताया कि यदि भविष्य में कोई अवैध या अनैतिक गतिविधि पाई जाती है, तो सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, और पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button