सिंगरौली में साइबर जागरूकता पर कवि डॉ. कुमार विश्वास का साथ

सिंगरौली। सिंगरौली में साइबर जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है, जिसमें विश्वविख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने प्रधान आरक्षक आशीष बागरी द्वारा रचित एक कविता को समर्थन दिया। यह कविता डिजिटल युग में लोगों को साइबर अपराध के खतरों से अवगत कराती है और जागरूकता फैलाने का काम करती है।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री की नेतृत्व में इस पहल को समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सराहा गया। एसपी खत्री ने कहा, यह कविता केवल एक रचनात्मक प्रयास नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता को दर्शाता है।प्रधान आरक्षक आशीष बागरी ने अपनी कविता के माध्यम से साइबर अपराध को केवल कानूनी मुद्दा नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भावनाओं और सुरक्षा से जुड़ा विषय बताया।
इस पहल से जुड़े डॉ. कुमार विश्वास ने साहित्य की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि यह कविता समाज को सही दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह पहल न केवल सिंगरौली, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन गई है।













