मध्य प्रदेशसिंगरौली

चन्द्रमणि द्विवेदी को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी देवसर का  सौपा गया प्रभार

सिंगरौली ; कलेक्टर  गौरव बैनल द्वारा चन्द्रशेखर मिश्रा, तहसीलदार सरई को प्रभारी सहायक आपूर्ति अधिकारी देवसर तहसील सरई का कार्यभार सौंपा गया था। कलेक्टर द्वारा चन्द्रशेखर मिश्रा का प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से कार्यालय कलेक्टर जिला सिंगरौली मे पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक कार्यव्यवस्था की दृष्टि से श्री चन्द्रमणि द्विवेदी, सहकारिता निरीक्षक देवसर को प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विकासखण्ड देवसर का कार्यभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है। श्री द्धिवेदी, अपने मूल कार्यों के साथ-साथ प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विकाखण्ड देवसर का भी कार्य संपादित करेंगें। श्री सम्मी कुमार पटले, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली, आगामी आदेश तक विकासखण्ड बैढन का कार्य संपादित करेगें।

Author

Related Articles

Back to top button