देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नौहराधार अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की हादसे के बाद अब सिरमौर जिले से एक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। नौहराधार क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

यह हादसा रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल अंतर्गत नौहराधार तहसील की ग्राम पंचायत घंडूरी के तलागना गांव में हुआ। बुधवार देर रात मोहन सिंह के रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। उस समय घर में सात लोग मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

प्रशासन के अनुसार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लोकेंद्र (42), निवासी ग्राम खुमड़ा, तहसील चौपाल, गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे सोलन अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान नरेश, उनकी पत्नी तृप्ता, कविता और उनके तीन बच्चों सारिका, कृतिका व कृतिक के रूप में हुई है। सभी लोग मायके आए हुए थे। लकड़ी के मकान में आग लगने से कुछ ही मिनटों में सब कुछ जलकर राख हो गया। पुलिस व राहत दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button