मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद चक्काजाम

सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के सखौंहा और चौरा के बीच बुधवार रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक खड़े हाईवा वाहन से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा, चौकी प्रभारी बंधौरा बी.एल. बंसल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान यूपी के सोनभद्र जिले के बीजपुर निवासी विशाल (26 वर्ष), पिता राजकुमार के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल सखौंहा गांव आया हुआ था और मोटरसाइकिल से चौरा बाजार सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खराब खड़े हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईसी 6918 से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक आक्रोशित लोगों का चक्काजाम जारी रहने की सूचना मिली।

Author

Related Articles

Back to top button