मध्य प्रदेशसिंगरौली

चितरंगी पुलिस की कार्रवाई, घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली/चितरंगी। चितरंगी थाना पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चितरंगी निवासी राजाराम गुप्ता ने थाना चितरंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जनवरी की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। 13 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि घर के बगल वाले कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि पीतल के तीन बटूए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 42 हजार रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेही जागेश्वर विश्वकर्मा (18 वर्ष), निवासी चितरंगी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उसके घर से चोरी गया पीतल का तीनों बटूआ बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक आर.के. वर्मा, सहायक उप निरीक्षक शोहागवती सिंह और आरक्षक सुदर्शन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button