उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित

सिंगरौली – मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड चितरंगी, देवसर एवं बैढ़न में साक्षरता अभियान को गति देने हेतु समूह सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं आजीविका मिशन के विकासखंड प्रबंधकों के माध्यम से आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऐप के माध्यम से साक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन करना था।
इस अवसर पर एनआरएलएम की साक्षर दीदियों (कक्षा 8 या उससे अधिक शिक्षित) को प्ले स्टोर से NILP MP ऐप डाउनलोड कर अक्षरसाथी के रूप में पंजीयन करने हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम में बैढ़न के 6 सीएलएफ की सक्रिय सीआरपी उपस्थित रहीं।
साथ ही जिला शिक्षा विभाग से श्रीमती सरिता मैडम एवं एनआरएलएम के नोडल अधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल रहे।यह प्रशिक्षण विकासखंड चितरंगी के सीटीसी केंद्र (जनपद पंचायत बैढ़न) एवं मंगल भवन देवसर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 230 महिलाओं ने ऐप के माध्यम से डेटा एंट्री एवं पंजीयन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया।यह आयोजन साक्षरता के प्रसार एवं नवभारत साक्षरता मिशन के लक्ष्यों की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।













