सीधी

खबर का हुआ असर सिहावल में अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा सोनोग्राफी का लाभ…

खबर का हुआ असर सिहावल में अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगा सोनोग्राफी का लाभ…

सीधी सिहावल: जिले के सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा गर्भवती महिलाओं को मिल रही थी परंतु किसी कारणवश स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिकेश शर्मा का स्थानांतरण जिला अस्पताल के लिए हो गया था।

जिससे गर्भवती महिलाएं सोनोग्राफी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा से वंचित हो चुकी थी और सोनोग्राफी कराने के लिए 50 से 60 किलोमीटर दूर सीधी जाना पड़ता था, साथ ही इधर-उधर उन्हें वहां भटकना पड़ता था और मोटी रकम खर्च करना पड़ता था।

पोल खोल पोस्ट के ख़बर हुआं असर सोनोग्राफी से वंचित महिलाओं की उत्पीड़ना कों देखते हुए बड़ी ही प्रमुखता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया था जिसका असर हुआ और महिलाओं को फिर सिंहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी की सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई।

अब गर्भवती महिलाओं को जिले का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिकेश शर्मा को सोमवार एवं मंगलवार 2 दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में बैठने का आदेश जारी हो चुका अब क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा मिलने लगी।

।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button