तीन घंटे में सामूहिक बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के चितरंगी से बड़ी खबर..

सिंगरौली- जिले के चितरंगी क्षेत्र से आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर समाज की संवेदनशीलता और कानून-व्यवस्था की परीक्षा ली। लेकिन इस बार पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई ने न केवल अपराधियों को संदेश दिया, बल्कि आमजन में यह भरोसा भी जगाया कि कानून अब सुस्त नहीं है 14 जनवरी 2026 की शाम लगभग 6 बजे, कुडैनिया प्रथम के पास अरहर के खेत में घटित सामूहिक बलात्कार की इस जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया पीड़िता जब दुकान से घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस हरकत में आई और महज तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया
गिरफ्तार आरोपियों में समन सिंह गोड उम्र 22 वर्ष पिता बुद्धिमान सिंह गोड तथा श्रीराम सिंह गोड उम्र 20 वर्ष पिता रामायण सिंह गोड, दोनों निवासी कुडैनिया प्रथम, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली शामिल हैं इस मामले में अपराध क्रमांक 22/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 137(2), 87, 70(2), 64(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g), 6 के अंतर्गत गंभीर धाराएं दर्ज की गई हैं, जो अपराध की गंभीरता को स्पष्ट करती हैं

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने जिस तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय दिया, वह सराहनीय है इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक सुधेश तिवारी, मउनि. उमेश तिवारी, सउनि. शोहागवती सिंह सहित पूरी टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज के लिए भी एक सख्त संदेश है कि महिलाओं और नाबालिगों के विरुद्ध अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे चितरंगी पुलिस की यह सक्रियता बताती है कि यदि प्रशासन चाहे तो “त्वरित न्याय” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाली हकीकत बन सकता है।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













