मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही क्षेत्र में एनसीएल का ‘अभ्युदय मेला-2026 संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

सिंगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली द्वारा रविवार को निगाही क्षेत्र में ‘अभ्युदय मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह मेला निगाही परियोजना के स्टेडियम परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें एनसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सपरिवार सहभागिता की।

कार्यक्रम में एनसीएल के निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सुनील प्रसाद सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) आशुतोष द्विवेदी तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार जायसवाल की उपस्थिति रही। वहीं, कृति महिला मंडल एनसीएल की अध्यक्षा बी.के. दुर्गा, उपाध्यक्षा नम्रता कुमार सहित महिला मंडल की विभिन्न शाखाओं की अध्यक्षाएं एवं सदस्याएं भी मौजूद रहीं।अभ्युदय मेले में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं उद्यमिता से जुड़े कुल 76 स्टॉल लगाए गए। इनमें एनसीएल की महिला समितियों द्वारा तैयार जूट उत्पाद, वस्त्र, आचार-मुरब्बा, बैग, ‘वेस्ट टू बेस्ट उत्पादों ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

साथ ही स्थानीय उद्योगों के कुटीर एवं हस्तशिल्प, बांस शिल्प, बनारसी साड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपयोग की वस्तुएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।मेले का उद्घाटन कृति महिला मंडल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षाओं द्वारा किया गया। भारतीय सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते पारंपरिक व्यंजनों, बच्चों के झूलों और मनोरंजन कार्यक्रमों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

Author

Related Articles

Back to top button