मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली की खुशी श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा की उत्तीर्ण

सिंगरौली। जिले के लिए गौरव का विषय बनते हुए सिंगरौली की बेटी खुशी श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा 2025 प्रथम प्रयास में ही उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है। खुशी, सिंगरौली में संचालित श्री साईं शैल मंगलम महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव एवं प्रशासिका व सहायक प्राध्यापिका अनुपमा श्रीवास्तव की सुपुत्री हैं।

खुशी श्रीवास्तव की प्रारंभिक शिक्षा सिंगरौली के क्राइस्ट ज्योति स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉमर्स संकाय से 12वीं की पढ़ाई डीएवी स्कूल, दुद्धिचुआ से पूर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, जयपुर से पांच वर्षीय बीबीए एलएलबी पाठ्यक्रम पूरा किया। कठिन मानी जाने वाली ऑल इंडिया बार काउंसिल परीक्षा को उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वर्तमान में खुशी प्रयागराज उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट उदय चंदानी के मार्गदर्शन में वकालत का कार्य कर रही हैं और साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और मित्रों में हर्ष का माहौल है। माता-पिता ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे उसकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।

Author

Related Articles

Back to top button