मध्य प्रदेशसिंगरौली

नौगढ़ प्रीमियर लीग: राजेश स्पोर्ट्स क्लब ने सदभावना क्लब दुधिचुआ को हराकर फाइनल में बनाई जगह

सिंगरौली;नौगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत 21 जनवरी को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में राजेश स्पोर्ट्स क्लब टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सदभावना क्लब दुधिचुआ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का आयोजन वार्ड क्रमांक 45 नौगढ़ के पार्षद रामगोपाल पाल के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मणिशंकर त्रिपाठी, बवाली तिवारी, आशीष शुक्ला, सुनील कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश स्पोर्ट्स क्लब ने 20 ओवरों में 177 रन बनाए। टीम की ओर से सतेंद्र ने 54 रन और अल्ताफ ने 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदभावना क्लब दुधिचुआ की टीम 110 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। शानदार प्रदर्शन के लिए सुनील शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर के संचालक कुलदीप सिंह बेस्ट द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गई।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे खेला जाएगा। मैच के सफल आयोजन में कमेंटेटर, अंपायर और आयोजन समिति के सदस्यों सहित ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button