मध्य प्रदेशसिंगरौली

खनुआ की वर्षा साह ने डीएवी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षित तीरंदाजों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

सिंगरौली,- खनुआ स्थित डीएवी स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा वर्षा साह ने नोएडा में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अंडर-14 आयु वर्ग के 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वर्षा मूल रूप से मझौली पाठ गांव की निवासी हैं और अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से खनुआ तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षित हुई हैं।

कम संसाधनों के बावजूद वर्षा की मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति एकाग्रता ने उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया। अदाणी फाउंडेशन की पहल के तहत धिरौली और सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों के बच्चों को निःशुल्क तीरंदाजी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अकादमी से अब तक 50 छात्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
अकादमी के कोच रहीश सेन ने बताया कि खनुआ से उभरते ये नए तीरंदाज आने वाले वर्षों में जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। वर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और अकादमी को दिया। उनकी मां इन्द्र कुमारी साह ने कहा, “हम अदाणी फाउंडेशन के आभारी हैं, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद की।”

खनुआ तीरंदाजी अकादमी की सफलता ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया है और आने वाले समय में और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button