देवसर विधानसभा के ग्राम पंचायत सखौहा में मनरेगा बचाओ संग्राम कार्य क्रम हुआ संपन्न
सिंगरौली’ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतु पटवारी जी के आदेशानुसार एवं सिंगरौली ग्रामीण के जिलाध्यक्ष आदरणीया श्रीमती सरस्वती सिंह जी के निर्देशानुसार मनरेगा प्रभारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटार अखिलेश कुमार पाण्डेय के सतत निगरानी में एवं खुटार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सखौहा में राजू शाह के आयोजन में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा उनके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी जी के मुख्य आतिथ्य में तथा पारसनाथ प्रजापति की अध्यक्षता मे मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम संपन्न हुआ।तथा मुख्य अतिथि अमित द्विवेदी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बीजेपी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रही है तथा जनता को इस योजना से कोई लाभ नही मिल पा रहा है। तथा मनरेगा के प्रभारी श्री अखिलेश पाण्डेय जी ने अपने उद्बोधन मे जनता को संबोधित करते हुए मनरेगा के संबंध मे विस्तार से बताया तथा गांव मे रहने वाले गरीब आम लोगो को कोई BJP सरकार लाभ मिलने का कोई दूर दूर तक उम्मीद नही है।
उक्त अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव श्री अमित द्विवेदी मुख्य आतिथि, अखिलेश कुमार पाण्डेय (मनरेगा प्रभारी) ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटार,अध्यक्षता कर रहे पारसनाथ प्रजापति (जनपद सदस्य),विशिष्ट अतिथि के रूप में दयानिधि दुबे, श्यामपति कुशवाहा पूर्व सरपंच, दिलीप कुमार शाह सरपंच सखौहा, अरविंद जायसवाल BLA सखोहा, राजू शाह (आयोजक),चंदा शाह, विजय सिंह तथा सैकड़ो की संख्या में देवतुल्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।













