मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवासेना में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, शिवसेना जिला प्रमुख ने दी शुभकामनाएं

सिंगरौली।शिवसेना का संगठनात्मक विस्तार सिंगरौली जिले में निरंतर गति पकड़ रहा है। शिवसेना की विचारधारा और जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिवस शिवसेना की युवा इकाई युवासेना में कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह नियुक्तियां शिवसेना जिला प्रमुख रामदयाल पांडे एवं युवासेना जिलाध्यक्ष संदीप रवानी के करकमलों से संपन्न हुईं।हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद तथा शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार, मध्यप्रदेश प्रभारी थाड़ेश्वर महावर, राज्य प्रमुख राजीव चतुर्वेदी एवं उपराज्य प्रमुख सुरेंद्रनाथ दुबे की सहमति से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।

इसके अंतर्गत राजकुमार वर्मा को युवासेना जिला सचिव, मुकेश प्रसाद रजक को युवासेना अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 14 जयंत, लव कुश दुबे को युवासेना जिला मीडिया प्रभारी, मुकेश कुमार रजक को युवासेना ग्राम पंचायत बरगढ़ का अध्यक्ष तथा राजेश कुमार दुबे को युवासेना जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला प्रमुख एवं युवासेना जिलाध्यक्ष के हाथों नियुक्ति पत्र ग्रहण किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख रामदयाल पांडे एवं जिलाध्यक्ष संदीप रवानी ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और शिवसेना की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।नियुक्तियों के बाद शिवसैनिकों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button