मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवनिर्मित मकान की दीवार गिराने का आरोप, पुलिस में शिकायत

सिंगरौली। जिला सिंगरौली के थाना बैढ़न अंतर्गत पुलिस चौकी खुटार क्षेत्र के ग्राम बनौली में नवनिर्मित मकान की दीवार गिराने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजय कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर उनके मकान की दीवार जानबूझकर गिरा दी।

पीड़ित के अनुसार, 17 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे भगवत बिन्द, प्रदीप बिन्द, रोहित बिन्द, सुनील बिन्द, कामता बिन्द और भगवत बिन्द के दामाद सोनू बिन्द ने एकजुट होकर उनके नवनिर्मित घर की दीवार गिरा दी। घटना की जानकारी 18 जनवरी को सरपंच और ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सरपंच द्वारा स्थल पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामा में दीवार गिराए जाने की पुष्टि बताई गई है।पीड़ित ने पुलिस चौकी खुटार में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button