देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एनसीपी की विधायक दल की बैठक आज, सुनेत्रा पवार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र : एनसीपी की शनिवार को विधायक दल की बैठक, सुनेत्रा पवार को बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शनिवार को दोपहर 2 बजे अपने विधायक दल की बैठक आयोजित करेगी। बैठक में दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नया नेता चुने जाने की संभावना है। इसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक विमान हादसे में अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल से चर्चा के बाद विधायक दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने नई जिम्मेदारी स्वीकार करने पर सहमति दे दी है। वह शनिवार तड़के अपने पुत्र पार्थ पवार के साथ बारामती से मुंबई पहुंचेंगी और बैठक में शामिल होंगी।

औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल करने का आग्रह करेंगे।

पार्टी ने विधानसभा के 40 और विधान परिषद के 9 विधायकों सहित सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button