मध्य प्रदेशसिंगरौली

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा वृद्धजनों हेतु तपोवन कॉम्प्लेक्स में कार्यकम आयोजित

सिंगरौली-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की भगिनी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आज तपोवन कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ जनों हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं नि:शकत जन आयोग और ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग के मध्य हुए तीन वर्ष के एम.ओ.यू. के अंतर्गत आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम संगम- गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सभा में उपस्थित सभी वृद्धजनों का तिलक, पट्टे पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् मनीषा बहन द्वारा संस्था का परिचय दिया गया एवं बी. के. हेमलता बहन ने राजयोग मेडिटेशन के बारे में जानकारी दी तथा बी के शोभा दीदी जी द्वारा सभी को योगाभ्यास भी कराया। ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने संगम प्रोजेक्ट के बारे में कुछ विचार रखते हुए कहा कि आप सभी का योगदान समाज कल्याण में सराहनीय है इसलिए आप कभी भी स्वयं को उपेक्षित न समझे और युवा पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।

ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी क्षेत्रीय संचालिका ने संगम- गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह अभियान तीन पीढ़ियों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया है इसलिए इसका नाम संगम प्रोजेक्ट रखा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारत के हर जिले में युवाओं को वृद्धजनों के महत्व को स्पष्ट किया जायेगा ताकि उनके मन में वृद्धजनों के प्रति सम्मान प्रकट हो।

प्रतीक्षा बहन द्वारा एक्टिविटी के माध्यम से परमात्मा से जुड़ाव एवं राजयोग के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में संस्थान की ओर से सभी वृद्धजनों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी सबिता बहन ने किया तथा इस कार्यक्रम का लाभ लेने वाले बुजुर्गों ने कार्यक्रम का अनुभव सांझा किया।

Author

Related Articles

Back to top button