केकराव वालीबाल प्रतियोगिता में तियरा बनी चैंपियन

चितरंगी -विकासखंड मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत क्षेत्र ओडनी के केकराव में बीते तीन दिनों से लगातार तीन दिवसी केकराव वाली बाल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन स्वामी विवेकानंद व नेता सुभाष चंद्र जी बोस के स्मृति में आयोजन किया गया था, जिसमें फाइनल मुकाबले में सिंगरौली स्टेडियम टीम को तियरा ने हराकर विजय बनकर दर्शकों का मन मोह लिया और आपको बताते चले कि यह आयोजन पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजन समिति के माध्यम से हो रही है साथ ही साथ इस पूरे आयोजन टीम में 12 टीम में भाग लेकर प्रतियोगिता को संपन्न की है जिसमें उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की विशेष टीम और खिलाड़ी भाग लेकर प्रतियोगिता में भाग लिया , इस आयोजन टूर्नामेंट को ग्रामीणों द्वारा स्थानीय रूप से आयोजन समिति के माध्यम से सम्पन्न कराया गया ,फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य कमलेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद उपाध्यक्ष कौशल प्रताप सिंह, कार्यक्रम फाइनल मुकाबले के अध्यक्षता के तौर पर अधिवक्ता संघ चितरंगी के अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीताराम सिंह बैस जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम, कोरावल विकास मंच के अध्यक्ष डॉ रमाशंकर सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी के प्राचार्य जेजे भारती सहित क्षेत्र के सैकड़ो की तादाद में जनप्रतिनिधि युवा समाजसेवी गणमान्य जन उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का आनंद उत्साहपूर्वक लिए साथ ही साथ आयोजन समिति के संयोजक के रूप में भूमिका निभा रहे हैं लक्ष्मण सिंह बैंस ने आयोजन समिति की ओर से समस्त अतिथियों का खिलाड़ियों का गणमान्य जनों का क्षेत्रीय नागरिकों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ऐसे आयोजन लगातार होते रहेंगे।
श्री मान सिंह चंदेल विशेष रिपोर्टर सिंगरौली













