मध्य प्रदेशसिंगरौली

अदाणी फाउंडेशन द्वारा वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कुंडा टीम बनी चैम्पियन

सिंगरौली,।देवसर तहसील अंतर्गत देवरा एवं मझौली क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी ईस्ट परियोजना के आसपास स्थित आठ गांवों की टीमों के कुल 80 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कुंडा गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मझौली की टीम को 3-0 से पराजित कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। अदाणी फाउंडेशन की ओर से विजेता टीम को गोल्ड मेडल एवं उपविजेता टीम को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों तथा वालंटियर्स को वॉलीबॉल जर्सी सेट और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

टूर्नामेंट में गोंडबहेरा उज्जैनी परियोजना के उज्जैनी, तलवा, देवरा व तीनगुड़ी तथा गोंडबहेरा उज्जैनी ईस्ट परियोजना के मझौली, कुंडा, मनिहारी एवं पचौर गांवों की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में मझौली ने मनिहारी को 2-1 से जबकि कुंडा ने देवरा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

इस अवसर पर मझौली पंचायत के सरपंच श्यामले पनिका, पचौर पंचायत के सरपंच मुन्नीलाल रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अदाणी समूह के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

ग्रामीणों ने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के खेल आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की योजना है।

Author

Related Articles

Back to top button