देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से आम लोगों को राहत, कई सामान हो सकते हैं सस्ते

मुंबई। भारत और अमेरिका के बीच रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने को लेकर हुए समझौते का सीधा फायदा उपभोक्ताओं को मिल सकता है। इस ट्रेड डील के बाद टेक्नोलॉजी उत्पादों, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और कुछ कृषि वस्तुओं की कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप, मोबाइल गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, घरेलू उपकरण, प्रोसेस्ड फूड और पैकेज्ड उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। वहीं दालें, डेयरी और अन्य कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटने से खाद्य महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।

इस समझौते से भारत के टेक्सटाइल, रेडीमेड कपड़ा, जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर को निर्यात में बढ़त मिल सकती है। साथ ही स्टील, केमिकल और इंजीनियरिंग उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बेहतर पहुंच मिलने की संभावना है। हालांकि, स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर जैसे कुछ उत्पादों पर अभी भी ऊंचा टैरिफ बना रह सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इस ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जबकि भारत ने भी अमेरिकी सामानों पर व्यापारिक बाधाएं कम की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई मजबूती मिलेगी।

Author

Related Articles

Back to top button