मध्य प्रदेशसिंगरौली

उप खण्डो में भी जन सुनवाई का हुआ आयोजन

उपखण्ड अधिकारियो द्वारा प्राप्त आवेदनो का कराया गया निराकरण

सिंगरौली -कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के परिपालन में सभी उपखण्डो में निर्धारित समयानुसार जन सुनवाई का आयोजन किया गया। विदित हो कि दूर दराज से जन सुनवाई में आने वाले आवेदको को सुविधा एवं राहत प्रदान करने के साथ साथ आने जाने में होने वाली कठिनाई को मद्देनजर रखते हुयें शासन के मंशानुसार कलेक्टर श्री बैनल के द्वारा आम जन मानस के समस्याओ के निराकरण करने हेतु उपखण्ड स्तर पर भी जन सुनवाई का आयोजन किये जाने का निर्देश सभी उपखण्ड अधिकारियो को विगत दिवस जारी किया गया था। जहा देवसर उपखण्ड में एसडीएम अखिलेश सिंह के द्वारा जन सुनवाई में आये हुयें नागरिको के समस्याओ को सुनने के उपरांत संबंधित अधिकारियों से समस्याओ का निराकरण कराया गया।

वही चितरंगी एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा भी जन सुनवाई कर कई आवेदनो का त्वारित निराकरण कराया गया। तथा उपखण्ड अधिकारी माड़ा नंदन तिवारी द्वारा भी जन सुनवाई में आये आवेदको के समस्याओ का निराकरण कराया गया। निश्चित ही इस व्यवस्था से अब दूर दराज के नागरिको जो जन सुनवाई में कलेक्ट्रेट में आते है उन्हे राहत मिलेगी। उनके समस्याओ का उपखण्ड स्तर पर ही निराकरण कर समस्याओ का समाधान किया जायेगा।

Author

Related Articles

Back to top button