कलेक्टर ने की 325 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई
कई आवेदनो का जन सुनवाई में ही कलेक्टर ने कराया निराकरण

सिंगरौली-मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 325 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जन सुनवाई में पहुचे ग्राम पंचायत क्षेत्र जीर के ग्राम करौटी टोला निवासी आवेदको द्वारा गाव में नवीन विद्युत पोल एवं ट्रन्सफार्मर लगावे जाने हेतु आवेदन दिया गया आवेदको ने बताया कि सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाये ताकि खेती किसानी में सिचाई हेतु सुविधा हो सके। वही ग्राम लोरी बस्ती कृष्ण विहार के निवासियों द्वारा पानी की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। उन्होने बताया कि अमलोरी बसंत विहार में पेयजल उपलब्धता में समस्या हो रही 22 परिवारो को पेयजल की सुविधा उपलब्ध नही है अतः उक्त बस्ती में हैन्ड पम्प खनन कराया जायें।
जन सुनवाई में पहुची आवेदिका रमलिया देवी निवासी ग्राम पिपराखाड़ ने पति की मृत्यु उपरांत हेतु संबल योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया गया। इसी तरह से अन्य आवेदको के द्वारा भी अपने समस्याओ का आवेदन देते हुयें कलेक्टर को अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री बैनल ने उपस्थित अधिकारियों से मौके पर ही कई समस्याओ का त्वारित निराकरण कराया गया। साथ ही बचे हुये आवेदनो के संबंध में निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा में आवेदनो का परीक्षण कर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जायें। जन सुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।













