मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर से की मुलाकात

सिंगरौली-मां शारदा एवं प्रेमी स्व-सहायता समूह, लामीदाह की महिलाओं ने कलेक्टर श्री गौरव बैनल से भेंट की इस दौरान महिलाओं ने बंधा कोल माइंस द्वारा जैविक रूप से उत्पादित सब्जियां जिनमें ब्रोकली, पीली फूलगोभी, बैगनी फूलगोभी, सामान्य फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर एवं टमाटर भेंट स्वरूप कलेक्टर को दिया।

साथ ही बंधा कोल माइंस के सीएसआर की टीम द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से टसर सिल्क रिलिंग, मुस्कान बालवाड़ी, वात्सल्य परियोजना, बागवानी विकास, एवं केचुआ खाद निर्माण सहित अन्य आजीविका संवर्धन से जुडी पहल शामिल है। कलेक्टर श्री बैनल ने समूह की सभी महिलाओं के प्रयासो की सराहना करते हुए एवं आत्मनिर्भरता और जैविक खेती को बढावा देने वाली पहलों को प्रेरणादायक बताया साथ ही साथ मछली पालन एवं हस्तकरघा जैसे कार्य में अपना सहयोग देकर ग्रामीण महिलाओं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहयोग की बात कही।

Author

Related Articles

Back to top button