मध्य प्रदेशसिंगरौली

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्रय करने वालो के विरूद्ध कार्रवाही

सिंगरौली;कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी  सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन मंआ वृत वैढन के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई ।

दबिश के दौरान हिर्रवाह गाँव में 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए आरोपी सरोज साकेत पति गोपाल साकेत,संजय साकेत पिता ददनु साकेत,सीता देवी पति रामलखन,देवीशरण पिता विजेश्वर शाह,कुबेर शाह पिता संतु शाह,ममता पति अनिल शाह,उर्मिला देवी पति राज कुमार शाह के यहां विधिवत तलाशी कार्यवाही के दौरान कुल 24 केन बीयर, 5 पाव रॉयल स्टैग व्हिस्की, 2 पाव ऑफ़िसर चॉइस व्हिस्की ,1 पाव ओल्ड मोंक रम,26 पाव देसी मदिरा, तथा 4 लीटर महुए से बनी हाथ भट्टी शराब एवं 10 किलोग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया । प्रकरण की विवेचना जारी है कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को ,आबकारी आरक्षक आर. एन. साहू,बहादुर सिंह,आलोक चौहान,अमरपाल सिंह,अनुज भुंजिया,धीरू सिंह,अंकिता त्रिपाठी,संध्या मेहरा, एवं नगर सैनिक प्रकाश मिश्रा , कमलभान सिंह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button