मध्य प्रदेशसिंगरौली

वन विभाग की टीम ने कटीले तार की बाड़ में फसे भालू को किया रेस्क्यू

सिंगरौली ; विगत दिवस 3 फरवरी की सुबह ग्राम भलयाटोला से सूचना प्राप्त हुई कि एक खेत की कांटेदार बागड़ में एक भालू फंसा हुआ है। सूचना प्राप्त होने के पश्चात तुरंत सर्किल खनुआ के स्टाफ को तत्काल मौके पर भेजा गया। साथ ही परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सरई भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर एक भालू जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष रही होगी वह कांटेदार बगड़ में फंसा हुआ पाया गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई तथा मुकुंदपुर जू की वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम से संपर्क किया गया।

आसपास की भीड़ को भालू के नजदीक जाने से रोका गया। दोपहर में मुकुंदपुर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम द्वारा भालू को बागड़ से सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया गया ।

तत्पश्चात भालू का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, स्वस्थ पाये जाने के पश्चात उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।इस दौरान उपवनमंडल अधिकारी वैढ़न, नायब तहसीलदार वृत्त कनुआ, परिक्षेत्र अधिकारी पूर्व सरई, मुकुंदपुर जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ नितिन गुप्ता एवं उनकी टीम,समस्त खनुआ सर्किल स्टाफ तथा सरई थाने का स्टाफ आदि सम्मिलित रहे ।

Author

Related Articles

Back to top button