मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में बदला मौसम का मिजाज, घने कोहरे से बढ़ी ठंड

सिंगरौली: जिले में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही पूरा क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा, जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार सुबह कोहरा इतना घना रहा कि सुबह 10 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कम दृश्यता के कारण सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों और काम पर निकलने वाले लोगों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। कोहरे और हवा में बढ़ी नमी के कारण ठंड में भी इजाफा महसूस किया गया।मंगलवार को मौसम सामान्य बना हुआ था। उस दिन अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हल्का कोहरा होने के बावजूद सूरज जल्दी निकल आया था और दिनभर मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस मौसम में कोहरा सामान्य प्रक्रिया है। हवा में नमी का स्तर बढ़ने से सुबह के समय दृश्यता कम हो जाती है, जिससे ठंड का प्रभाव अधिक महसूस होता है।

Author

Related Articles

Back to top button