आकांक्षी जिला सिंगरौली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु चलाया जायेगा मेरा सेक्टर सबसे बेहतर कार्यक्रम
सिंगरौली -कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में आकांक्षी जिला सिंगरौली में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्विभागीय समन्वय से सेक्टर स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण के सूचकांकों में प्रगति लाये जाने हेतु एवं सेक्टर स्तरपर प्रतिस्पपर्धात्मक वातावरण निर्मित किये जाने हेतु विशेष कार्यक्रम “मेरा सेक्टर, सबसे बेहतर कार्यक्रम चलाया जायेगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टी०बी० उन्मूलन, एन०सी०डी०, पोषण एवं सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सूचकांकों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले सेक्टर्स को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
सेक्टर स्तर पर उक्त कार्यक्रम के संबंध में अंतर्विभागीय उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया जायेगा, बैठक में स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस के सुपरवाईजर, ए०एन०एम०, एम०पी०डब्ल्यू०, सी०एच०ओ०, आशा सुपरवाईजर, संबंधित क्षेत्र के एमआईवाईसीएन मास्टर ट्रेनर एवं आईसीडीएस सेक्टर से चिन्हित कुशल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभागी होंगे।













