कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित
स्वीकृत प्रकरणो को एक सप्ताह के अंदर वितरण किया जाना सुनिश्चित करेः-कलेक्टर

सिंगरौली -कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएलसीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित बैको के प्रतिनिधियों से बैकवार प्राप्त प्रकरणो के निराकरण एवं निर्धारित किए गए लक्ष्य के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ के प्रकरण कई बैको में लक्ष्य के अनुरूप निराकरण नही किए गए है। जो अत्यन्त ही खेदजनक है कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुयें निर्देश दिए कि सभी बैकर्स जो प्रकरण स्वीकृत हो गये उनका वितरण एक सप्ताह के अंदर किया जाना सुनिश्चित करे। तथा ऐसे प्रकरण जो अभी तक लंबित है उनका निराकरण 15 दिवस के अंदर किया जाकर हितग्राही को लाभ वितरित कर अवगत करायें ताकि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति किया जा सके।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को भी निर्देश दिए कि बैको में भेजे गये प्रकरणो की लगातार मानीटरिंग करे ताकि निर्धारित समय पर लंबित प्रकरणो का निराकरण कर लाभ प्रदान कराया जा सके।बैकर्स के साथ विभागीय अधिकारी संयुक्त रूप से प्रकरणो की जॉच करे। यदि लाभार्थी के आवेदन के संबंध में किसी भी दस्तवेज की कमी हो उसे विभागीय अधिकारी पूर्ण कराये। वही बैकर्स को निर्देश दिए कि किसी प्रकरण के निराकरण करने में यदि कोई कठिनाई आ रही है तो संबंधित विभाग के साथ साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी अवगत करायें। वही समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रकरण जो बैको में भेजे गये है उनके वितरण के साथ साथ निर्धारित किए गए लक्ष्य की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही किया जा रहा है जिस पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुयें कहा कि यदि निर्धारित समय तक लक्ष्य के अनुरूप कार्य नही किए गये तो डी कायम करने की कार्रवाही की जायेगी।
कलेक्टर ने एलडीएम को इस आशय के निर्देश दिए कि बैको से तत्परता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणो का निराकरण कराकर वितरण कराया जाना सुनिश्चित करे साथ ही टीएल बैठक मे वितरण किए गये प्रकरणो का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। उन्होने सीएम हेल्प लाईन की शिकायते जो बैको में लंबित है उनके निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के अंदर संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर आगामी टीएल बैठक में अवगत कराये।
बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी बैकर्स से आपेक्षा किया कि शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ के जो भी प्रकरण निराकरण हेतु लंबित उनका निर्धारित समयाविध में निराकरण कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेगे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, एलडीएम रंजीत कुमार, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग मिथिलेश इवने, उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी रविन्द्र जयसवाल, जीएम डीआईसी नवीन कुशवाहा,मत्स्य पालन के अधिकारी मनोज अग्रवाल, डीपीएम आजीविका मिशन मंगलेश्वर सिंह, सीटी मिशन मैनेजर कृश्णा पटेल सहित विभिन्न बैको प्रतिनिधि उपस्थित रहे।













