मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिले के बरिष्ठजनों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने जनपदवार शिविर होगे आयोजित

सिंगरौली – जनरल इंश्योरेंस कॉपोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर) द्वारा सिंगरौली जिले के बरिष्ठजनों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने तिथवार शिविर के आयोजन किया जा रहा हैजिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा जिले के वरिष्ठजनों हेतु निःशुल्क मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाना है। परीक्षण शिविर पश्चात वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय किया जावेगा। शिविर आयोजन हेतु तिथि एवं कैम्प के लिए निम्नानुसार नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा सहायक नियुक्ति गये है।

जिसके तहत 9 फरवरी को चितरंगी, 10 फरवरी को बगदरा मे आयोजित होने वाले शिविर के नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत चितरंगी तथा सहायक नोडल अधिकारी बीएमओ चितरंगी होगे। 11 फरवरी का देवसर में आयोजित होने वाले शिविर के नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत देवसर तथा सहायक नोडल अधिकारी बीएमओ देवसर होगे। 12 फरवरी का सरई मे आयोजित होने वाले शिविर के नोडल अधिकारी सीएओ सरई होगे तथा सहायक नोडल अधिकारी बीएमओ होगे।

इसी तरह से 13 फरवरी को आयोजित होने वाले शिविर के नोडल अधिकारी सईओ जनपद पंचायत बैढ़न तथा सहायक नोडल बीएमओ होगे। तथा 14 फरवरी को सिंगरौली में आयोजित होने वाले शिविर के नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत बैढ़न तथा सहायक नोडल अधिकारी बीएमओ होगे।उन्होने बताया कि योजना अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु परीक्षण के समय वरिष्ठजनों द्वारा निम्नलिखितदस्तावेज लाना अनिवार्य होगा जिसमें आय प्रमाण पत्र जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रुपये 14500 प्रति माह से कम हो,आवासीय प्रमाण पत्र आधार कार्ड , वरिष्ठजनों की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होने का प्रमाण-पत्र शामिल है।

Author

Related Articles

Back to top button