क्राइम न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

5 किलो गांजा के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

कटनी. पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गांजा तस्करी कर रहे एक पति-पत्नी को दबोचा है. पुलिस ने उनके पास से करीब 5 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये के आसपास आंकी जा रही है.

सागर जिले के बंडा के रहने वाले रानू प्रजापति और उसकी पत्नी ज्योति मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बैठे थे. उनकी हरकतों को संदिग्ध देख जब जीआरपी ने उनकी तलाशी ली, तो उनके पास मौजूद सफेद थैले से दो बंडल बरामद हुए. जांच करने पर पता चला कि उन बंडलों में अवैध गांजा भरा हुआ था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया और माल जब्त कर जीआरपी थाने ले आई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है. फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह गांजा कहां से लाए थे और किसे बेचने वाले थे.

Author

Related Articles

Back to top button