पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

सिंगरौली- पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में ओम साई हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. ऋषभ दुबे (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. विनोद कुमार विश्वकर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. राम प्रसाद विश्वकर्मा (एम.डी. मेडिसिन) तथा डॉ. श्यामदीन (दंत रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का ब्लड प्रेशर, शुगर, पल्स, ऑक्सीजन लेवल सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों से बचाव, उपचार एवं स्वास्थ्य व पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
शिविर में सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के लगभग 100 सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ उठाया।पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने पुलिस बल एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह स्वास्थ्य शिविर पुलिस परिवार के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।













