मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की छापेमारी, तीन वाहन जब्त

सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार रात छापेमारी की। कलेक्टर गौरव बेनाल के निर्देश पर खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में रेत और मिट्टी से भरे तीन वाहन जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को लंबे समय से ग्राम कटेली और गजराबहरा क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर सुनियोजित तरीके से रात में छापेमारी की गई, जिसमें बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े गए। इसके अलावा ग्राम जोको से ओवरलोड मिट्टी ले जा रहे एक हाइवा वाहन (एमपी 53 जेड जी 5017) को भी जब्त किया गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थाना एवं चौकी में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि बिना पीट पास के खनिज का परिवहन किया जा रहा था, जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी लगातार निगरानी और सघन कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Author

Related Articles

Back to top button