मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वर्णकार समाज सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

 

सिंगरौली। सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ द्वारा 11 फरवरी 2026 को वैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में स्वर्णकार समाज सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम बड़े ही शानदार और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

सिंगरौली स्वर्णकार समाज संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय) ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वर्णकार समाज को एक सूत्र में जोड़ना, समाज को नई दिशा देना, आपसी परिचय एवं संवाद को बढ़ावा देना तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करना रहा। सम्मेलन में सिंगरौली के साथ ही अनपरा, शक्तिनगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, विधि, पत्रकारिता, राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े स्वर्णकार समाज के लोगों की विशेष भागीदारी रही। सिंगरौली और सोनभद्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सर्राफा व्यापारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक एवं प्रशासनिक पदों पर कार्यरत समाज के लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कोतमा सुनील सर्राफ, मध्यप्रदेश प्रभारी विवेक वर्मा एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोनी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने पर बल दिया।इस दौरान डॉ. जीएस सोनी ने घोषणा की कि स्वर्णकार समाज का कोई भी व्यक्ति उनके क्लिनिक में परामर्श के लिए आएगा तो उनसे परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनकी इस घोषणा का समाज के लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय) ने की। आयोजन में समाज संघ के संरक्षक विजय कुमार सोनी, प्रमोद कुमार सोनी, गणेश सोनी, मुन्ना सिंह सोनी, विमल कुमार सोनी, सचिव मोहन सोनी, कोषाध्यक्ष सतीश सोनी (गोलू), उपाध्यक्ष पप्पू लाल सोनी, सर्वजीत सोनी, संजय सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं लगभग 500 से अधिक लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ समाज के लोगों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button