दुर्गा पेट्रोलियम का भव्य शुभारंभ

सिंगरौली -जिले के नौगढ़ कन्वेयर चौराहे पर रणवीर सिंह के नवीन प्रतिष्ठान “दुर्गा पेट्रोलियम” का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर देवपति सिंह और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि दुर्गा पेट्रोलियम के शुभारंभ से क्षेत्र को बेहतर ईंधन सेवा मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह प्रतिष्ठान क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, कांग्रेस नेता राकेश चंद्र पाण्डेय, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, रामशिरोमणि शाहवाल, पूर्व सीडा अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, अरविंद सिंह चंदेल ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, बृजेश पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह जोगेंद्र सिंह दिग्विजय सिंह पार्षद विजय शाह अनिल कुमार वैश्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।शुभारंभ अवसर पर सभी अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक रणवीर सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











